बाराबंकी, अप्रैल 28 -- दरियाबाद। महिला ने दबंगो पर भूमि विवाद में घर मे घुस कर पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बेहटा की रहने वाली श्रीमती शिवानी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पति जगदीश का गाव के ही जगतपाल आदि के साथ भूमि विवाद चल रहा है। जिसके चलते उक्त लोग उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब उसके घर पर जगतपाल अपने अन्य साथियों अनिल, हरेंद्र, आदिल, आलोक, मनोज व अशोक के साथ उसके घर पर लाठी डंडे से लैस होकर घुस आए और उसके पति की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। बीच बराव कराने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। जिससे उसे भी चोटे आई हंै। जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर दरियाबाद पुलिस ने आरोपितों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.