सासाराम, अप्रैल 10 -- बिहार के सासासाम में नौ साल की बच्ची के साथ हैवानियत का खेल खेला गया। जिले यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बच्ची के साथ मंगलवार की रात सुअरमनवा गांव के बिष्णु चेरो व जयप्रकाश चेरो ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां के बयान पर यदुनाथपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए गुरूवार की सुबह दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बच्ची की मां महुआ चुनने गयी थी। पीड़िता का घर गांव मे किनारे है। मंगलवार को करीब आठ बजे रात मे आरोपित उसी रास्ते से जा रहे थे। घर में लड़की अकेली खेल रही थी। अकेली बच्ची को देख दोनों ने पकड़ मुंह बंद कर दिया तथा टांगकर करीब एक किलोमीटर दूर हेलीपैड के नीचे दुधी नदी के किनारे बियावान जंगल म...