संवाददाता, दिसम्बर 6 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच के एक गांव में अकेली रह रही महिला के घर में उसी के गांव का एक शख्स दीवार फांदकर कूद गया। वह शख्स महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला उसे यूं अचानक घर में अपने सामने देखकर चौंक पड़ी। उसने उसकी हरकत का पुरजोर विरोध किया और शोर मचाने लगी। इस पर शोहदा महिला को पीटने लगा। शोर सुनकर पड़ोस से शोहदे की दो बहनों सहित तीन अन्य महिलाएं भी आ गईं। उन्होंने भी घर में घुसकर शोर मचा रही महिला को पीट दिया। गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित महिला ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस तीन महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ धमकी, गाली गलौच और मारपीट का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। यह घटना बहराइच के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में घटी है। मिली जानकारी के अनुसार मुर्त...