चक्रधरपुर, दिसम्बर 5 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पुलिस ने ब्राउन शुगर बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास 68 पुड़िया बाउन शुगर जब्त किया है। पोड़ाहाट एसडीपीओ सह एएसपी शिवम प्रकाश ने चक्रधरपुर थाना में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि टोकलो रोड केनाल मोड़ के पास रहने वाला राजा सिंह अपने घर से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करता है। इसके बाद उन्होंने एक टीम बनाकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान राजा सिंह के मकान से 68 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसमें 17 पीस लाल पुड़िया और 51 पीस सफेद पुड़िया शामिल है। पुलिस ने मौके से राजा सिंह की बाइक और मोबाइल जब्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है...