कोडरमा, फरवरी 9 -- डोमचांच निज प्रतिनिधिनगर पंचायत के वार्ड सात स्थित भोला कुमार, पिता- त्रिवेणी राम के घर में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। इससे घर में रखे सामान,स्कूल सर्टिफिकेट सहित शादी के लिए रखे लाखों रू नगदी जलकर खाक हो गई। घटना सुबह नौ बजे की है। जानकारी अनुसार घर में कोई नहीं था। महिलाएं पानी लाने घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान घर से धुंआ निकलने लगा। आसपास के लोग शोर मचाने लगे। इसके बाद घर का दरवाजा खोला गया, तो घर के एक रूम में आग लगी हुई थी और तेजी से फैल रही है। इसके बाद आसपास लोग इक्ट्ठा हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। ग्रामीण अपने स्तर से पानी लाकर आग पर काबू पाने को लेकर प्रयास करने लगे। लेकिन आग की लपेटे तेजी से बढ़ रही थी। कुछ देर में दमकल की वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग प...