मुंगेर, जून 15 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र अंतर्गत इटवा गांव में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मृतक के घर से सटे बाड़ी से नग्नावस्था में बरामद किया गया। शव की स्थिति देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत लगभग 24 से 36 घंटे पूर्व हुई होगी। शव से दुर्गंध भी आने लगी थी। मृतक घर में अकेले रहता था। रात में सोये अवस्था में छत से गिरने से मौत की आशंका है। मृतक इटवा गांव निवासी स्व. गणेश यादव का पुत्र अशोक यादव (50) था। बताया जाता है कि मृतक घर में अकेले ही रहता था। उसकी पत्नी का निधन 17 वर्ष पूर्व हो गई थी। उसे कोई संतान नहीं था। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी पहुंची। उनके द्वारा घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए गए। पुलिस ने शव को पो...