बरेली, जून 2 -- घर में अकेली महिला से रेप का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के एक गांव की महिला का पति काम पर गया था। महिला घर पर अकेली थी। आरोप है गांव का धर्मेंद्र उर्फ पालू तमंचा लेकर घर में घुस आया। उसने महिला को दबोच लिया। महिला ने विरोध किया। जिसके बाद दबंग ने मारपीट करते हुए महिला को जमीन पर धक्का देकर गिरा दिया। महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। महिला के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने अपने पति को सूचना दी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...