लखनऊ, दिसम्बर 21 -- यूपी के लोगों को जल्द ही घर बैठे कई सुविधाएं मिल जाएंगी। इसके लिए यूपी सरकार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के साथ मिलकर आयुष सेवाओं के लिए एक ऐप विकसित कर रही है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। घर बैठे सुविधाएं मिलने से लाइन में लगने वाले बुजुर्ग, महिलाओं को बड़ी राहत मिल जाएगी। इस ऐप के माध्यम से मरीज अपने मोबाइल फोन की मदद से घर बैठे न सिर्फ डॉक्टर से मिलने का वक्त ले सकेंगे बल्कि उन्हें आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी आयुष चिकित्सा पद्धतियों से जुड़ी जानकारी भी मिल सकेगी। आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने बताया कि आयुष ऐप विकसित करने के लिए आईआईटी कानपुर से बातचीत की जा रही रही है। उन्होंने बताया कि ऐप के जारी होने के बाद मरीजों को अस्पताल और आयुष केंद्रों में ओपीडी पंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.