गाज़ियाबाद, मार्च 13 -- गाजियाबाद। घर बैठे कमाई का लालच में मुरादनगर निवासी व्यक्ति ने साढ़े छह लाख रुपये गवां दिए। साइबर अपराधियों ने पहले तो ऑनलाइन कार्य पूरा कराकर कमीशन दिया और फिर प्रीपेड टास्क में मोटे मुनाफे का लालच देकर मोटी रकम ट्रांसफर करा ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। धोखाधड़ी के संबंध में पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जालसाजों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। मुरादनगर की ब्रजविहार कॉलोनी में रहने वाले सोमेंद्र प्रताप का कहना है कि अनजान व्यक्ति द्वारा उन्हें अमेजन इंडिया भर्ती नामक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। उस ग्रुप में उनके अलावा भी कई लोग थे। ग्रुप में मौजूद मुस्कान अग्रवाल ने खुद को अमेजन कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने ग्रुप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.