फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद। एनआईटी निवासी एक युवती से साइबर ठगों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर करीब ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी की पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि बीते दिन उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले घर बैठे कमाई करने का झांसा दिया और कुछ ऑनलाइन टास्क पूरा करने को कहा। पीड़िता का कहना है कि एक-दो टास्क पूरा करने के बाद आरोपियों ने प्री-पेड टास्क देकर करीब ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत दी है। पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.