रांची, फरवरी 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुटे गांव निवासी कौशर खान ने गांव के साबिर खान, कादिर खान और भुसूर गांव निवासी इम्तियाज खान पर अपने घर पर बुलाकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इस संबंध में कौशर खान ने तीनों के खिलाफ सिकिदिरी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कादिर खान, साबिर खान और इमतियाज खान ने उसके भाई जावेद खान और उसकी मां लायला खातून को अपने घर पर बुलाकर बेरहमी के साथ मारपीट की और तीनों ने जान से मारने की धमकी दी। हम लोगों को फंसाने के उद्देश्य से अपने सिर को दीवार में पटककर फोड़ लिया था। बीच बचाव करने गए सूरज पठान, सद्दाम खान और जावेद खान के साथ भी तीनों ने मारपीट की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...