शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना छह जनवरी की दोपहर की है। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर युवक और उसकी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक अंकुश कोचिंग जाते समय उसे लगातार परेशान करता था। छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद मां ने युवक के पिता और भाई से शिकायत की थी। इसके बावजूद आरोपी की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि युवक पड़ोस में रहने वाली अपनी भाभी के घर बैठकर छात्रा की ओर गंदी हरकतें और इशारे करता था। छह जनवरी को आरोपी की भाभी ने किसी काम का बहाना बनाकर छात्रा को अपने घर बुलाया। जैसे ही छात्रा घर के अंदर पहुंची, वहां पहले से मौजूद अंकुश ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने...