बदायूं, मार्च 1 -- सिविल लाइन के गांव की रहने वाली युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने भाई, भाभी व प्रेमी सहित छह लोगों पर घर पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले तीन साल से कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बावट का रहने वाला अवध पटेल के साथ रिश्ते में थी। अवध ने शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। जब भी उसने शादी की बात की तो टालता रहा। इस दौरान अवध की बहन खुशबू और पीड़िता की भाभी के उकसाने पर उसे कई बार मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अवध के जीजा शैलेश ने भी कई बार उससे छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो अवध ने शादी से इंकार कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.