नई दिल्ली, फरवरी 16 -- आजकल खराब लाइफस्टाइल, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और गलत खानपान की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या काफी कॉमन हो गई है। लो बीपी हो या हाई बीपी, दोनों ही स्थितियां गंभीर हो सकती हैं। खैर, अगर आप बीपी के मरीज हैं तो नियमित चेकअप कराते रहना बहुत जरूरी होता है, ताकि उसी हिसाब से डाइट और दवाइयों को मैनेज किया जा सके। यही वजह है कि आजकल लोग घर में ही बीपी की मशीन ले आते हैं और उसी से चेकअप कर लेते हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन आमतौर पर लोग कुछ गलतियां भी कर जाते हैं, जिस वजह से रीडिंग एक्यूरेट नहीं आ पाती है। डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने कुछ ऐसी ही कॉमन मिस्टेक के बारे में बताया है, जो बीपी चेक करते समय आपको अवॉइड करनी चाहिए।पैर लटकाकर बैठना बहुत से लोग बीपी चेक करते हुए बेड या कुर्सी पर पैर लटकाकर बैठ जा...