नई दिल्ली, फरवरी 11 -- डायबिटीज आजकल काफी कॉमन बीमारी बन चुकी है। हर दूसरे घर में आपको एक शुगर पेशेंट मिल ही जाएगा। चूंकि ये एक लाइफस्टाइल संबंधी बीमारी है, इसलिए आपका रहन-सहन और खानपान ही आमतौर पर इसके पीछे का कारण बनते हैं। यही वजह है कि डायबिटीज मैनेजमेंट में नियमित रूप से शुगर चेक करते रहना अहम माना जाता है। आजकल लोग घर में ही ग्लूकोमीटर की मदद से शुगर लेवल की जांच कर लेते हैं। लेकिन इस दौरान की गई छोटी-छोटी गलतियां गलत रीडिंग दे सकती हैं, जिसका असर इलाज और डाइट प्लान पर पड़ सकता है। डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने ऐसी ही 5 गलतियों के बारे में बताया है जो अक्सर लोग करते हैं और रीडिंग एक्यूरेट नहीं आ पाती।टाइमिंग से जुड़ी है सबसे बड़ी गलती डॉ प्रमोद कहते हैं कि शुगर चेक करते हुए सबसे बड़ी गलती टाइमिंग से जुड़ी होती है। ...