नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- डायबिटीज की बीमारी अब भारत में फैल चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2019 में भारत में डायबिटीज के 7 करोड़ मामले आए, तो वही 2023 में ये आंकड़ा बढ़कर 10 करोड़ तक पहुंच गया। अब साल 2025 में इसके और मामले बढ़ चुके हैं। डायबिटीज को कंट्रोल में रखना काफी जरूरी है, इसके लिए जरूरी है कि आपको सही ब्लड शुगर रीडिंग पता हो और सही इलाज भी। आजकल डायबिटीज चेक करने के लिए कही जाना नहीं पड़ता, बल्कि लोग घर पर ही इसे ग्लूकोमीटर की मदद से चेक कर लेते हैं। लेकिन कई लोग घर पर ब्लड शुगर चेक करते समय कुछ गलतियां कर जाते हैं, जिनसे उनकी रीडिंग सही नहीं आती। क्या हैं ये गलतियां इसके बारे में डॉक्टर ममता पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है। चलिए उनसे जान लेते हैं सही तरीका क्या है।क्या हैं गलतियां 1- सुई अलग रखें- घर पर ...