नई दिल्ली, फरवरी 21 -- आलू भिंडी की सब्जी भारतीय रसोई की उन रेसिपीज में से है, जो सादगी और स्वाद- दोनों का बेहतरीन संतुलन पेश करती है। भिंडी की हल्की कुरकुराहट और आलू की नरम बनावट जब सही मसालों के साथ मिलती है, तो यह रोजमर्रा के खाने को भी खास बना देती है। हालांकि, कई लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है भिंडी की चिपचिपाहट जिसकी वजह से सब्जी का स्वाद और टेक्सचर बिगड़ सकता है। सही कटिंग, भिंडी को अच्छे से सुखाना और सही आंच पर पकाना इस समस्या का आसान समाधान है। यह सब्जी ना सिर्फ जल्दी बन जाती है, बल्कि पौष्टिक भी होती है, इसलिए लंच या डिनर दोनों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन मानी जाती है।आवश्यक सामग्री भिंडी - 250 ग्राम आलू - 2 मध्यम आकार (पतले लंबे कटे हुए) तेल - 2 से 3 टेबलस्पून जीरा - ½ छोटा चम्मच हींग - एक चुटकी हल्दी पाउडर - ½ छोटा चम्मच धन...