रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विवाद के चलते एक युवक पर देर रात अपने दोस्तों के साथ एक घर पर पथराव करने व एक युवती को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी बेटी ने ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत की थी। इस बात को लेकर गुरुवार रात साढ़े बारह बजे आरोपी का भाई राहुल अपने 4-5 दोस्तों को लेकर उनके घर पर आया और गाली-गलौज करते हुए उनके घर का गेट तोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने घर पर पथराव भी किया और भाई को जेल भेजने की बात करते हुए उनकी बेटी को घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस बीच पड़ोसियों ने मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उन्हें भी जान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.