एक संवाददाता, जनवरी 20 -- बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर से भाइयों ने आपसी झगड़े में एक-दूसरे को मार डाला। सनसनीखेज वारदात टेटिया बंबर के खपड़ा गांव में हुई। मंगलवार सुबह जब घर पर कोई नहीं था तो दो सगे भाई आपस में झगड़ पड़े। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने धारदार हथियार से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान हुए एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना को जानकर हर कोई हैरान है। मृतकों की पहचान शैलेश कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 50 से 52 साल के बीच बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शैलेश की मौत घटनास्थल र ही हो गई, जबकि मुकेश की इलाज के दौरान जान चली गई। सूचना मिलते ही टेटिया बंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम को भी बुलाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.