नई दिल्ली, जुलाई 25 -- दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। अफ्रीका से ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए कॉल सेंटर की तरह काम करने वाले इस गिरोह के तार कई देशों से जुड़े हैं। पुलिस ने 4 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार कर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का ड्रग्स जब्त किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के तार मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, जापान और यूनाइटेड किंगडम समेत कई देशों से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि नाइजीरिया स्थित सरगना कैलिस्टस उर्फ कालिस के नेतृत्व वाला यह गिरोह कई महाद्वीपों में फैला हुआ है।नाइजीरिया से चलाया जाता था कार्टेल क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मंगेश कश्यप ने बताया कि यह कार्टेल नाइजीरिया स्थित एक केंद्रीय कमांड के माध्यम से संचालित होता था। संचालकों को फर्जी कॉल सेंटर नंबरों और सोशल मीडिया क...