लखीसराय, जुलाई 9 -- लखीसराय, हि.प्र.। हलसी थाना क्षेत्र के गेरुआपुरसुंडा गांव में मंगलवार को घर निर्माण के दौरान छत ढ़लाई को लेकर हुए विवाद में दंपत्ति के साथ गंभीर रूप से कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान गेरुआ पुरसुंडा गांव निवासी कंपनी महतो के 41 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार एवं उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई। पीड़ित ने ग्रामीण पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए इलाज के उपरांत उनके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। फिलहाल दंपत्ति का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.