प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। माघ मेला क्षेत्र से गायब 16 साल की निधि को उसके माता-पिता नौ दिन से खोज रहे हैं। बेटी की फोटो लेकर सकलदेव केवट पत्नी के साथ 25 जनवरी से संगम क्षेत्र में भटकते रहते हैं। गुम हुई बेटी को खोजने में माता-पिता की मदद के लिए बड़ी बेटी शबनम और दामाद भी माघ मेला पहुंचे हैं। निधि को खोजने वाले कभी भूले-भटके शिविर तो कभी किसी बाबा के शिविर में रात गुजारते हैं। निधि की तरह और भी गायब लोगों को उनके परिजन खोज रहे हैं। शबनम ने बताया कि माता-पिता के साथ निधि 23 जनवरी को पटना से माघ मेला आई थी। संगम स्नान के बाद तीनों चित्रकूट गए। वहां से तीनों माघ मेला लौटे और एक शिविर में रुके। 25 जनवरी को माता-पिता संगम स्नान करने गए और निधि शिविर में ही रुक गई। माता-पिता लौटे तो शिविर में निधि नहीं मिली। पूछने पर लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.