रामपुर, मार्च 18 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में होली खेलने के बाद घर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करते हुए हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी अमन शर्मा होली खेलकर टंकी के पास से आ रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे कुछ लोगों ने रोक लिया और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने ज्ञानी यादव,अखिलेश यादव,प्रभात यादव,बोबी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सिविल लाइंस संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.