एटा, नवम्बर 12 -- घर लौट रहे युवक के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल ने रुपये के लेन-देन में साथी पर ही गोली मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। थाना जैथरा के गांव फगनौल निवासी सुनील कुमार मंगलवार रात को घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे अलीगंज रोड स्थित गांव नगला रंजीत के पास पहुंचे। आरोप है कि वही पर पैर में गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बागवाला पुलिस को घायल ने बताया कि एक साथी से रुपये के लेन-देन का विवाद है। उस पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल का उपचार चल रहा ह...