देवरिया, जून 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। हिन्दी और भोजपुरी के सुविख्यात साहित्यकार और विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरुणेश नीरन का 80वें जन्मदिन पर नागरी प्रचारिणी सभा ने घर जाकर बधाई दी। सभा के पदाधिकारी व सदस्य केक लेकर साथ गये थे। डॉ. नीरन की अस्वस्थता के चलते सभा ने यह निर्णय लिया। नागरी प्रचारिणी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार पाण्डेय, मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, सदस्य कार्यसमिति डॉ. संजय कानोडिया, अंजली अरोरा खुशबू, लक्ष्मीकांत तिवारी, संजय अग्रवाल शनिवार की देर शाम डॉ. नीरन के आवास पर पहुंचकर हालचाल पूछा। उन्हें माला पहनाकर नारियल व अंगवस्त्र अर्पित कर उनका समुचित सम्मान किया। इन लोगों ने उनके सम्मान में काव्यपाठ कर उनके साहित्यिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.