देवघर, जनवरी 5 -- देवघर। मोहनपुर थाना के एक गांव की 50 वर्षीया महिला ने थाना में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ बेटी के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें थाना के तुम्बाबेल गांव निवासी प्रदीप राय, लबोदर राय, फुलन देवी, मीरा देवी, मीना देवी, राधिका देवी को आरोपी बनाया है। जिक्र है कि 8 नवंबर 2025 समय शाम 7 बजे बेटी घर पर अकेली थी । जिसकी जानकारी आरोपी युवक प्रदीप राय को होने के बाद वह घर घुस गया । उसके साथ संबंध बनाने का दवाब देने लगा । विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा । इसके बाद बेटी ने हो हल्ला की जिसकी जानकारी गांव के कुछ लोगों को होने पर वह मौके से फरार हो गया । मामले की जानकारी बेटी ने मां को दी तो मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता ...