आगरा, सितम्बर 6 -- अनंत चतुर्दशी पर्व शनिवार को मंदिरों एवं घरों में परंपरागत तरीके से मनाया गया। घरों एवं मंदिरों में भगवान विष्णु की कथा हुई। अनंत भगवान की कथा को सुनने के बाद अनंत सूत्र को अपने बांह में बांधा। शहर के सहावर गेट स्थित भामाशाह भवन में हवन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने दी आहुति। अनंत सूत्र में चौदह गांठें बनाई जाती हैं। मान्यता है कि अनंत सूत्र के धारण करने से लोगों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसे पांडवों ने भगवान कृष्ण के द्वारा बताए जाने पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के बाद बांधा था। इसी चलते उनके कष्टों का निवारण हुआ। पर्व पर लोगों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की तथा सूत्र बांधकर भगवान अनंत से कष्टों को दूर करने के लिए प्रार्थना की। श्री माहौर सभा का महायज्ञ कार्यक्रम भामाशाह भवन में हुआ। यज्ञ में लोगों ने आहुतियां दीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.