फरीदाबाद, जनवरी 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में निगम प्रशासन ने घर-घर से कूड़ा उठाने वाले वेंडरों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। जिसके लिए सात दिन का वक्त दिया गया है। उसके बाद बिना पंजीकरण के सक्रिय वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को जारी बयान में निगरानी विशेष अधिकारी (स्वच्छता) एवं संयुक्त आयुक्त एशवीर सिंह ने यह जानकारी दी। संयुक्त आयुक्त के मुताबिक नगर निगम फरीदाबाद शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत व पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठा रहा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर सभी वार्डों में कार्यरत निजी कचरा संग्रहण वेंडरों का पंजीकरण कराया जा रहा है। क्योंकि घर-घर से कचरा संग्रहण में लगे वेंडर स्वच्छता ...