सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- सीतामढ़ी। शहर से लेकर गांव तक विधि विधान के साथ मां दुर्गा की आराधना हो रही है। नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को मां चंद्रघंटा की पूजा कर भक्तों ने आशीर्वाद मांगा। नवरात्र शुरू होते ही मां दुर्गा के बीज मंत्र, दुर्गा सप्तशती, आरती व भक्ति गीत से पूरा वातावरण पावन हो रहा है। हर चौक चौराहे पर, धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही मां के भक्ति गीत की ध्वनि कानों में आने लगती है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां के तीसरे स्वरूप माता चन्द्रघण्टा की पूजा मंदिरों व घरों में श्रद्धा के साथ की गई। विभिन्न मंदिरों व घरों में श्रद्धालु सुबह स्नान से निवृत होने के बाद लाल रंग के कपड़े धारण कर आसन पर बैठकर माता की पूजा शुरू की। सबसे पहले खुद को गंगाजल से शुद्ध किया। साथ ही माता को अक्षत, सिंदूर, धूप, दीप व लाल रंग के फूल से माता की पूजा की। इस दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.