मऊ, नवम्बर 9 -- मऊ, संवाददाता। विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम के तहत बीएलओ घर-घर पहुंचकर गणना फार्म का वितरण कर रहे है। इस दौरान 2003 की मतदाता सूची से मिलान करके सर्वे किया जा रहा है। वर्तमान समय में जिले में कुल 1713350 मतदाता हैं। बताते चलें कि जिले चार विधान सभा क्षेत्रों घोसी, मधुबन, सदर और मुहम्मदाबाद गोहना में वर्ष 2003 में मतदाताओं की संख्या 12 लाख 96 हजार 428 थी। इसके बाद 22 वर्षों में जिले में करीब 4.37 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ गई थी। वर्ष 2003 के इन मतदाताओं को आधार मानकर सर्वे का किया जाना है। एक जनवरी 2025 को जारी हुई मऊ की चारों विधान सभा क्षेत्रों के 1796 बूथों पर कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 13 हजार 350 मतदाता है। इन दोनों सूचियों के मतदाताओं से मिलान के लिए गणना फार्म वितरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.