कानपुर, जून 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर श्रीकृष्ण तुलसी परिवार ने गड़रियन पुरवा में 500 तुलसी के पौधों का वितरण किया। यहां पर संकल्प लिया कि हर घर तुलसी का पौधा पहुंचाएंगे। संस्था के अध्यक्ष चन्द्र कुमार गंगवानी, शांति स्वरुप भटनागर, विनय पटेल, अरुण गुप्त, रविंद्र शर्मा, राम शंकर तिवारी, एम चंदेल, रोहित, सोनी, विपिन तिवारी और नितिन भटिया आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...