महाराजगंज, मई 27 -- महराजगंज, निज संवाददाता। शहरवासियों को घर का गिला और सूखा कूड़ा रखने के लिए परेशान नही होना पड़ेगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन घर-घर डस्टबीन उपलब्ध कराएगी। इतना ही नही व्यवसाय करने के लिए दुकान उपलब्ध कराएगी। इसके लिए व्यवसायिक काम्पलेक्स बनाएगी। नगर पालिका बोर्ड बैठक में सदन से इसे पास कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष डा. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में सोमवार को नगर पालिका बोर्ड बैठक हुई। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक का शुभारंभ प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि सुनाकर किया। सदन से स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के माध्यम से स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाने और घर-घर डस्टबीन वितरण करने का प्रस्ताव पास कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य सड़क के किनारे लोहियानगर टैक्सी स्टैंड है। व्यवस...