मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अब घर-घर जाकर पुलिस की टीम लाइसेंसी हथियार धारकों की तलाश कर रही है। करीब 300 लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन नहीं कराया गया है। इसके सत्यापन के लिए पुलिस अब धारकों के घर पहुंच रही है। हथियार कहां गए और लाइसेंस धारक कहां है। इसका पता लगाया जा रहा है। इस सत्यापन के दौरान भी यदि लाइसेंसी हथियार धारक नहीं मिले तो उनके लाइसेंस को रद्द करने के साथ कानूनी कार्रवाई के लिए एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। बीते माह डीएम सुब्रत कुमार सेन समीक्षा में पाया था कि जिले में कुल 3407 लाइसेंसी हथियार हैं। इसमें 2477 का सत्यापन ही हो पाया था। सितंबर के शुरुआत तक जिले में 930 हथियार का सत्यापन नहीं हो पाया था। इसके बाद डीएम ने चार दिनों का विशेष अभियान चलाया। इसमें 300 से अधिक हथियारों का सत्यापन किया गया। कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.