पीलीभीत, मार्च 23 -- दस अप्रैल से आशा कार्यकर्त्रियों को घर घर भेज कर दस्तक अभियान का शुभारंभ कराया जाएगा। इसमें लोगों को संचारी रोगों के बारे में जानकारियां दी जाएगी। चिकित्साधिकारियों ने तय किया है कि संचारी रोग के बारे में बताने के साथ-साथ घर के अंदर जाकर यह निरीक्षण किया जाएगा कि घर में कहीं भी टूटे-फूटे सामानों अथवा अन्य अनुपयोगी पात्रों में जल-भराव न हो। अगर ऐसा मिलता है तो तत्काल गृहस्वामी के समक्ष उसे खाली कराया जाएगा। साथ ही बताया जाएगा कि ऐसे पात्रों में ही डेंगू अथवा मलेरिया के लार्वा पनपते हैं। इसके अतिरिक्त दस्तक अभियान के दौरान आशा द्वारा घर-घर जाकर बुखार, खासी-जुकाम, टीबी, फाइलेरिया आदि रोगियों की सूची तैयार कर सीएचसी पर भेजी जाएगी। ऐसे रोगियों की सीएचसी पर जांच कर उन्हे उपचार दिया जाएगा। अभियान के दौरान गर्मी जनित बीमारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.