चित्रकूट, फरवरी 21 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में जनगणना की तैयारियां शुरु कर दी गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ डीपी पाल की मौजूदगी में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई। जिसमें जनगणना के दौरान नियुक्त होने वाले फील्ड ट्रेनरों और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिए जाने के संबंध में अवगत कराया गया। सीडीओ ने कहा कि जनगणना 2027 को लेकर तैयारी हो रही है। यह एक महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रकिया है। इस बार जनगणना का कार्य डिजिटल रूप में किया जाएगा। जिसमें सभी प्रगणक मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर डाटा संकलन करेंगे। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं परिवार की धारित संपत्तियों व उपलब्ध सुविधाओं का डाटा एकत्र किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों के लिए स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से जनसामान्य अपनी जानकारी पोर्टल पर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.