आगरा, जनवरी 12 -- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर कार्य की प्रक्रिया के चलते रविवार को डीएम प्रणय सिंह ने कासगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नवाब तारोरा का भ्रमण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। डीएम सिंह ने बीएलओ से घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन से संबंधित प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों का अधिक से अधिक नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, अतः सभी बीएलओ अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.