गोंडा, मार्च 4 -- गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र में शिक्षक के आवास में चोरी हो गई। गेट और कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आवास विकास कालोनी में शिक्षक व्यासजी मिश्र किराए के मकान में रह रहे हैं। वह अपने घर गए थे। इसी बीच चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए नगदी और गहने सहित कीमती सामान चुरा लिया। व्यासजी मिश्र शनिवार को अपने घर गए थे। इसके बाद शनिवार की दरमियानी रात को चोरों द्वारा रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शिकायत के अनुसार घर में रखे 15 हजार नगद, मंगलसूत्र, सोने चांदी के कीमती गहने व अन्य सामानों की चोरी कर ले गए। सोमवार दोपहर वह वापस आए और घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान फैला था। सा...