लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, संवाददाता। अहिमामऊ में घर के बाहर खड़ी बाइक हटाने के लिए कहने पर हॉस्टल संचालक ने साथियों के साथ मिलकर दंपति की पिटाई कर दी। विरोध पर युवक का दांत तोड़ दिया। तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। अहिमामऊ निवासी सुधांशु पाण्डेय बुधवार रात नौ बजे पत्नी के साथ बाइक से घर लौटे। देखा कि उनके घर के समाने आधा दर्जन से अधिक बाइक खड़ी थी। हॉर्न बजाने पर घर के बगल में हॉस्टल चलाने वाले चुनमुन तिवारी अपने किराएदार के साथ बाहर निकले। उन्होंने गाड़ी हटवाने के लिए कहा तो दोनों ने गालियां देते हुए उनकी बाइक में धक्का मार दिया। जिससे वह और उनकी पत्नी गिरकर चोटिल हो गए। उन्होंने विरोध जताया तो हॉस्टल से कुछ और लोग निकल आए। सबने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। विरोध पर आरोपितों ने चेहरे पर ईंट मारकर उनका दांत तोड़ दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.