देवघर, नवम्बर 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना के बड़ा बाजार निवासी हेमंत कुमार साह ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है। जिक्र हे कि बाईक घर के सामने उनके गोदाम के पास खड़ी थी । उन्होंने बताया कि 17 नवंबर 2025 की सुबह जब वह अपने वाहन को लेने गए, तो पाया कि बाइक वहां नहीं है। कहा कि आसपास तलाश करने के बाद उन्हें घटना का पता चल गया। पुरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति सुबह 8:10 बजे बाइक को ले जाता दिख रहा है। चोरी की घटना ने इलाके में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...