नोएडा, फरवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के झट्टा गांव में घर के सामने से मिट्टी से भरे डंपर निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक झट्टा गांव निवासी सागर भाटी के परिवार में कुछ दिन बाद मांगलिक कार्यक्रम होना है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठने के इंतजाम के लिए सागर अपने एक खाली भूखंड में डंपर से मिट्टी डलवा रहे थे। मिट्टी भरे डंपर सुंदर के घर के सामने की निकल रहे थे। सुंदर ने घर के सामने से डंपर निकालने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के तीन लोगों को चोटें आईं। कोतवा...