मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर, संवाददाता अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब पीने से मना करने पर मनबढ़ों ने मारपीट कर युवक को जख्मी कर दिया। बीच बचाव में आई महिलाओं से अभद्रता और बदसलूकी की। घर के बाहर खड़े वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप हैकि उसके घर के सामने 12 फरवरी की रात साढ़े आठ बजे कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। युवक ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो मनबढ़ आग बबूला हो गए और मारपीट करने लगे। युवक पर जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया। मारपीट देख घर की महिलाएं भी पहुंच गई। बीच बचाव में आई महिलाओं के साथ भी मनबढ़ों ने अभद्रता और बदसलूकी करने लगे। घर के बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिए। मामले की जानकारी होते ही आस-पास के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.