नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-15 स्थित नया बांस गांव में महिला को घर के सामने दुकान पर शराब पी रहे लोगों का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने महिला के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि छेड़छाड़ कर कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर फेज-1 थाने में तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र में दिया कि उनके घर के सामने धर्मेंद्र दुकान करता है। 24 जनवरी की रात 12 बजे उसके साथी अवधेश, गौतम और उनके तीन अज्ञात साथी शराब पी रहे थे। उन्होंने घर के सामने शराब पीने का विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनको लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं, उनके साथ छेड़छाड़ भी की। तीन अज्ञात साथियों ने उनके कपड़े भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.