देवरिया, मई 2 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पैना पश्चिम पट्टी में एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घर के सामने बने टिन सेड में उसका शव कुंडी में बंधे फंदे से लटका मिला। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अंगद सिंह (42) पुत्र ठाकुर दयाल सिंह गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे घर से घूमने निकले। शाम को छह बजे तक जब घर नहीं लौटे तो घर वालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। घर के सामने बने टिन सेड में वह फंदे से लटके मिले। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार दो-तीन दिन से अंगद परेशान दिख रहे थे और इधर-उधर घूम रहे थे। मृतक की पत्नी और बच्चे देवरिया रहते थे। बच्चे वहीं पढ़ाई कर रहे है। पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.