प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- कुंडा, (प्रतापगढ़) संवाददाता। घर के सामने खेल रहे डेढ़ साल के बालक की करीब से गुजरे नाले में डूबने से मौत हो गई। घरवाले काफी देर बाद उसकी तलाश करने लगे तो नाले में उसका शव उतराया मिला। गमजदा परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सद्दू का पुरवा तिलौरी गांव निवासी सालिकराम पटेल का बेटा जितेंद्र पटेल ट्रैक्टर चलाता है। गुरुवार सुबह जितेंद्र ट्रैक्टर लेकर चला गया। उसकी एक बेटी और दो बेटों में छोटा डेढ़ साल का सूर्यांश घर के बाहर खेल रहा था। उसकी पत्नी कल्पना घर में थी। सालिकराम भी वहीं दरवाजे पर ही बैठे थे। इसी बीच सूर्यांश घर के बगल पानी भरे नाले में गिर गया। किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। सूर्यांश की मां कल्पना बाहर निकली तो सूर्यांश को न देख उसकी खोज करने लगी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.