मधुबनी, अक्टूबर 13 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत वार्ड 13 में अपने घर के सामने खेलते हुए 9 माह के लड़का को एक अज्ञात महिला उठाकर चंपत हो गई। कुछ समय बाद बच्चे की खोजबीन होने पर उसे कहीं नहीं देख परिजन परेशान हो गये। चारों ओर परिजन बच्चे की खोज में निकल पड़े। घर से करीब एक किमी दूर महमदपुर-भटहीसेर पुले के निकट एक महिला को बच्चे को ले जाते देख उसे पकड़ लिया गया। तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर बच्चे सहित महिला को अपने कब्जे में लेकर बेनीपट्टी थाना को सुपूर्त कर दिया। बच्चे के पिता कृष्ण कुमार साह ने बताया कि 9 माह के उनका पुत्र आर्यन गुप्ता अपने घर के सामने खेल रहा था। सोमवार को करीब साढ़े बारह बजे दिन में महिला ने घटना को अंजाम दिया। इधर,पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि महिला देखने स...