गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में हुई घटना, जिम से घर लौटते समय आरोपियों ने हमला किया ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की डीएलएफ दिलशाद एक्सटेंशन कॉलोनी में शुक्रवार रात घर के बाहर शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने 19 वर्षीय छात्र को गोली मार दी। दो गोलियां चलाई गई, जिसमें दूसरी गोली हथेली को चीरती हुई निकल गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। छात्र के पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। डीएलएफ दिलशाद एक्सटेंशन में रहने वाले शैलेश चौधरी बैंक में कर्मचारी हैं। शैलेश के अनुसार उनका बेटा दयास चौधरी निजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसे बॉडी बिल्डिंग का शौक है। शुक्रवार की रात लगभग दस बजे वह जिम से निकलने के बाद होटल से खाना लेकर घर लौट रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.