रामपुर, फरवरी 14 -- टांडा। मोहल्ला तन्डोला में शनिवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे नौ वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह नोंचकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बमुश्किल कुत्तों के चंगुल से मासूम को छुड़ाया। घायल बालक को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। मोहल्ला तन्डोला निवासी अब्दुल हन्नान का नौ वर्षीय पुत्र फकीर अली शनिवार को अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उसे घेर लिया। कुत्तों ने बालक को जमीन पर गिरा लिया और उसके शरीर को कई जगह से नोंच डाला। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने पत्थरों और लाठियों से कुत्तों को भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.