बरेली, जून 10 -- सुभाषनगर के नेकपुर गौटिया में घर के बाहर खेल रहे एक साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्चा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। बच्चे के सिर और चेहरे पर चोट आई है। नेकपुर के रहने वाले विक्की सागर का एक साल का बेटा यश घर के दरवाजे पर खेल रहा था। उसके हाथ में बिस्कुट का खाली पैकेट था। इसी बीच वहां घूम रहे आवारा कुत्ते ने बच्चे के हाथ में पैकेट देखा तो उस पर झपट पड़ा। पंजा लगने से बच्चा गिर गया और सिर से खून निकलने लगा। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े और कुत्ते को भगाकर उसकी जान बचाई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां इमरजेंसी में उसका इलाज हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.