मुरादाबाद, फरवरी 5 -- थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर माफी में गुरुवार को घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही छह वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के समय मौजूद बच्चों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को गोद में उठाकर आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर घायल बच्ची के पिता ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...