हापुड़, जनवरी 13 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में घर के बाहर खड़े युवकों पर पड़ोसी ने लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया। इसमें युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला गढ़ी निवासी केशू ने बताया कि वह 11 जनवरी की रात वह अपने घर के बाहर तहेरे भाई तरुण के साथ बातचीत कर रहा था। तभी पड़ोसी आदेश, निर्मल, हरिओम, प्रतीक, आकाश, सूरज और मनोज उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के बबली, सेवाराम और छाया बचाने के लिए मौके पर आए। आरोपियों इन्हें भी घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सि...